

बरेली | प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक/शिक्षिका/शिक्षामित्र/अनुदेशक/आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका/रसोईया से सम्बन्धित 21 सूत्रीय माँगो के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जनपद के समस्त ब्लाक संसाधन केन्द्रो पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसी क्रम में विकास क्षेत्र-फतेहगंज पश्चिमी के ब्लाक संसाधन केन्द्र,परसाखेड़ा पर धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाउपाध्यक्ष एवम ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरीश बाबू गंगवार ने की |
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष श्री कपिल यादव एवम ब्लॉक अध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी सत्यम गंगवार ने विद्यालय की छत के नीचे कार्य करने वाले सभी से एकजुट होने की अपील की और धरने में प्रतिभाग किया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बरेली के जिला ऑडीटर श्री नफीस अंसारी ने संगठन की 21 माँगों के वारे में विस्तार से बताया।ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री गुलरेज जैदी ने भी संगठन की आगे की नीति के बारे में बताया।अनुदेशक श्री दिग्विजय ने भी एक छत के नीचे कार्य करने वाले सभी साथियों को एकजुट रहने की अपील की ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल सिंह,संयुक्त मंत्री श्री संदीप गुप्ता एवम वरिष्ठ साथी श्री मनोज शर्मा ने 21 सूत्री मांगों के संबंध मेंअपने विचार व्यक्त किये।कर्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री श्री संजय कुमार शर्मा ने किया।धरने में श्री बलवीर सिंह,मोहम्मद रईस, श्री अमित कुमार,श्री कुंवर सेन,श्री राजेश गंगवार,श्री लाल बहादुर,श्री राजेन्द्र पाली एवम सुरेंद्र पाली आदि उपस्थित रहे।




