चेयरमैन प्रत्याशी के दामाद के भाई सहित ,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज अली

बहेड़ी। एक महिला ने कार सवार कुछ लोगों पर पति के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ाने का विरोध करने पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक चेयरमैन प्रत्याशी के दामाद के भाई समेत चार आज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

नगर के मोहल्ला महादेवपुरम निवासी मनीषा पत्नी रोहित घटना आज दिनांक 10.04.2025 को समय करीब 8 बजे रात को अपने पति के साथ अपने बेटे के सिर की पट्टी कराकर मोटरसाईकिल से अपनी साइड से घर जा रहे थे तभी दादा मियां की गली नैनीताल रोड पर एक क्रेटा कार जिसमें 4-5 लोग बैठे थे जिसमे कार चला रहे युवक ने कार का पहिया उसके पति के पैर पर चढ़ा दिया। विरोध करने पर एक चेयरमैन प्रत्याशी के दामाद के भाई और अन्य लोग कार से उतरे और उसके पति को लात घूसों से मारा पीटा।

 

 

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके ढाई साल के बच्चे की भी पिटाई कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आज ईं लोगों को नही छोड़ेंगे। मौके पर पुलिस के आने से उक्त लोग वहां से भाग गए। महिला का आरोप है कि मारपीट की घटना सी.सी. टीवी कैमरो में भी कैद हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने एक चेयरमैन प्रत्याशी के दामाद के भाई समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज