दबंगो ने घर में घुसकर पीटकर ग्रामीण को किया घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ । पुरानी रंजिश के चलते गाँव के ही कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे।विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर ग्रामीण को घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के गांव भूला नबीपुर निवासी अमित सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका खेत में लगे पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर  शुक्रवार की सुबह समय 8 बजे उपरोक्त उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।विरोध करने पर उन लोगों ने घर में घुसकर लात घूसों से बेरहमी से पीटा मारपीट में उनके गुम चोटे आई हैं। शोर शरावा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी,राज सिंह आकाश सिंह,सुखबीर सिंह, सत्यवीर सिंह,निवासी ग्राम भूला नवीपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज