कोरोना संक्रमण के चलते भाजपा संगठन मंत्री भवानी सिंह का हैदराबाद में निधन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

हैदराबाद | कोरोना की दूसरी लहर में पूरा देश फसंता हुआ दिखाई दे रहा है | हर तरफ लोग कोरोना संक्रमित होने के साथ अपनी जान गंवा रहे है | वही बीजेपी के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की बुद्धवार को कोरोना के चलते मौत हो गई | भवानी सिंह की तबियत अधिक बिगड़ने पर करीब तीन दिन पहले लखनऊ से एयर एम्बुलेंस द्वारा हैदराबाद भेजा गया था | भवानी सिंह हैदराबाद के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे|  आज अचानक तबियत बिगड़ने पर भवानी सिंह की मौत हो गई | भवानी सिंह की मौत की खबर लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई  | 
कोरोना संक्रमण के चलते भाजपा संगठन मंत्री भवानी सिंह का हैदराबाद में निधन

 भवानी सिंह के निधन पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज