बरेली : यहां कोरोना से नहीं भूख से डर लगता है साहब, नगरपंचायत कर्मी तीन महीने से भुगतान नहीं मिलने पर बैठे हड़ताल पर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फ़तेहगंज पश्चिमी। पिछले तीन माह से वेतन नही मिलने के कारण नगरपंचायत सफाई कर्मी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। चैयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने धरने का समर्थन करते हुए एडीएम से वेतन दिलाने की मांग की है।नगरपंचायत कार्यलय में तैनात सफाई कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नही मिलने से उनके परिवार भुखमरी की करार पर पहुंच गए है। दरसल नगर पंचायत कार्यलय पर तैनात अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार पिछले तीन माह पहले बीडीओ के पद पर चयन होने के कारण चले गए है। चेयरमैन के तमाम प्रयासों के बाबजूद अब तक कोई भी ईओ नही आये है।जिस कारण सफाई कर्मियों का वेतन नही निकल पा रहा है। धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने बताया। तीन माह से उनका वेतन नही मिलने से उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो गया है। कोरोना काल में बुखार आदि बीमारी से जूझ रहे परिवार के सदस्यों की दवा लेने के लिए पैसे नही है।साहूकारों ने भी ब्याज पर रुपये देने बंद कर दिए है। नगरपंचायत कर्मचारियों ने 24 घंटे वेतन दिलाने की एडीएम से मांग की है।चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने भी काम वन्द हड़ताल का समर्थन करते हुए एडीएम से अधिशाषी अधिकारी की तैनाती करने के बाद सफाई कर्मियों का वेतन दिलाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक सभी सफाई कर्मी धरने पर मौजूद है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज