मुरादाबाद : पब्लिक ने चोरी के आरोपी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट , चोर की गोली से भी  किसान के बेटे की मौत 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज बारदात सामने आई है | जहां  किसान के घर में घुसे चोर ने किसान के बेटे की गोली मारकर हत्या की है | जिसके बाद  ग्रामीणों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर को पकड़ लिया और चोर की पीट पीटकर हत्या कर दी | घटना का क्षेत्र में चोर के साथ  ग्रामीणों की मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है | मामले की  जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

मुरादाबाद : पब्लिक ने चोरी के आरोपी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट , चोर की गोली से भी  किसान के बेटे की मौत 

जानकारी के मुताबिक  भोजपुर थाना क्षेत्र के  सरदार नगर गांव में  बीते मंगलवार की  रात एक चोर किसान रियासत के घर चोरी  के मकसद से  घर मे घुस आया |  चोर ने रिसासत के बेटे अशफाक को एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखी  ढाई लाख की नकदी ,सोने चांदी के जेवर चुरा लिए | रियासत के शोर मचाने पर चोर भाग खड़ा हुआ. दूसरे कमरे में सो रहे रियासत का दूसरा बेटा शहजाद चोर के पीछे दौड़ने लगा तो चोर ने गोली मारकर हत्या कर दी|  शोर शराबा सुनकर ग्रामीण अपने घरो से निकल आये और चोर का पीछा करके पकड़ लिया | इसके बाद ग्रामीणों ने चोर के साथ जमकर मारपीट कर दी | बाद में चोर की उपचार के दौरान मौत हो गई | 


चोर की उपचार के दौरान हुई मौत 

 एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि  थाना भोजपुर थाना क्षेत्र के  सरदार नगर के रहने वाले रियासत के घर मंगलवार रात करीब 1 बजे के  एक व्यक्ति चोरी की नियत से  घर में घुस आया |परिजनों ने  चोर का  पीछा किया  | पीछा करने के दौरान उस व्यक्ति ने  रियासत के  बेटे को गोली मार दी जिसकी मौके पर मौत हो गयी| गांव के लोगो ने चोर के आरोपी को पीछा करके पकड़ लिया और ग्रामीणों ने उसके  साथ मारपीट कर दी  | इस घटना में आरोपी चोटिल हो गया बाद उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई है|  चोरी के आरोपी का  नाम दानिश है |  रियासत की तहरीर के आधार पर अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है | मामले पर विधिक कार्रवाई जारी है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज