नेशनल हाईवे पर दो सड़क हादसे, दो बाइक सवार गंभीर घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, दुर्गा प्रसाद की हालत नाजुक

राजकुमार,
फतेहगंज पश्चिमी।नेशनल हाईवे पर रविवार को अलग-अलग समय में हुए दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस से बरेली जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

पहला हादसा फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, थाना बारादरी क्षेत्र बरेली निवासी शरीफ अहमद बाइक से फतेहगंज पश्चिमी कस्बा जा रहे थे। कट से मुड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शरीफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरा हादसा माधौपुर ओवरब्रिज पर हुआ। पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ैपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। माधौपुर ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर डिवाइडर से टकराने के कारण दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस से बरेली जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दुर्गा प्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज