चोरी की गई बाइक के पुर्जों समेत तीन आटोलिफ्टर गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।भोजीपुरा पुलिस ने बाइक चोरी की एक पुरानी वारदात का खुलासा करते हुए शनिवार को तीन आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक के महत्वपूर्ण पार्ट्स, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की बाइक सीज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे नैनीताल हाइवे किनारे भैरपुरा बाजार से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में पता चला कि ये तीनों सक्रिय वाहन चोर हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन, अर्जुन उर्फ रैपर और मोहित के रूप में हुई है, जो फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ट्यूलिया गांव के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल के पहिए, अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे, और मडकाट बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। इसके अलावा, अमन के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला है।

गौरतलब है कि नबावगंज थाना क्षेत्र के गांव रत्नानंदपुर निवासी सुरेंद्र की बाइक गत वर्ष भोजीपुरा क्षेत्र से चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर भोजीपुरा थाने में दर्ज थी। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज