बरेली: मुस्लिम युवतियों को परेशान करने वाले युवकों पर केस दर्ज, वीडियो वायरल कर रहे थे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। शहर के कंपनी गार्डन पार्क में घूमने आने वाली मुस्लिम युवतियों को पहचान कर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उन्हें धमकाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध  एक समूह से है, जो पार्क में मौजूद मुस्लिम युवतियों से पूछताछ करता है, उन्हें डराता-धमकाता है और उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। इस तरह की हरकतों से युवतियां मानसिक रूप से परेशान हो रही थीं।

जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया, कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की धमकी, अभद्रता या उत्पीड़न की घटनाओं को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज