उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर एक 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साहिल पुत्र पप्पू निवासी कादरगंज पुख्ता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि एक जून की शाम गांव के ही हुसैन, जान मोहम्मद और मुस्लिम नामक युवक साहिल को बहाने से श्मशान घाट की ओर ले गए, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। साहिल की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

गंभीर हालत में साहिल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग साहिल से 80 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे मांगने पर ही उसकी जान ले ली गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज