जहरीले पदार्थ के सेवन से राज मिस्त्री की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। मानसिक रूप से तनाव में चल रहे एक राज मिस्त्री की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी के ग्राम ग्वारी निवासी 50 वर्षीय दीपचंद पुत्र पूरन लाल की तबियत बिगड़ने पर बीते शनिवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि हालत में सुधार न होने पर बीती शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। घर वालों के मुताबिक मृतक दीपचंद राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी तीन पुत्री हैं।उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

 

 

 

मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर तनाव में रहता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड गई। हालत बिगड़ने पर युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज