ईरान मुद्दे पर आज़म खान के बयान पर मौलाना का जवाब, ईद खुशी का दिन, इसे विरोध में न बदलें

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।ईद के दिन काली पट्टी बांधकर विरोध करने की अपील वाले आजम खान के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन  रजवी बरेलवी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईद का दिन खुशी और इबादत के लिए होता है, इसे सियासत से दूर रखना चाहिए।

मौलाना ने साफ कहा कि ईद का दिन मुसलमानों के लिए खुशियां मनाने और एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का होता है। पूरे रमज़ान में इबादत करने के बाद यह खास दिन आता है, इसलिए इसे ग़म या विरोध का रूप देना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी राजनीतिक बातों में आकर ईद की अहमियत को कम न करें।

उन्होंने यह भी कहा कि ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाहों में काफी भीड़ होती है। जहां जगह कम पड़ती है, वहां इमाम अलग-अलग समय पर दो या तीन बार नमाज़ पढ़ा सकते हैं, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज़ अदा कर सकें और सड़क पर नमाज़ पढ़ने की नौबत न आए।मौलाना ने लोगों से शांति बनाए रखने, सरकारी नियमों का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज