IND vs ENG 2nd test Live: दूसरे टेस्ट में भी बारिश का साया, देरी से किया जाएगा टॉस

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहला मैच बारिश के चलते धुल जाने के बाद आज दोनों टीमों की नजरें दूसरे टेस्ट में एक अच्छी शुरुआत करने पर होंगी. इस टेस्ट मैच का टॉस अब से कुछ ही देर के बाद होगा. 

क्या बारिश डालेगी खलल? 
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में मौसम एक बार फिर से विलेन बन सकता है. लंदन के मौसम के बारे में जानकारी मिली है कि सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी बारिश बीच-बीच में खलल डालेगी. लेकिन बारिश इतनी ज्यादा नहीं होगी की पूरे दिन में एक भी गेंद ना फेंकी जा सके. बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश के ही चलते पूरा नहीं हो पाया था और टीम इंडिया के हाथ से उसे जीतने का एक अच्छा मौका फिसल गया था.  दोनों टीमों की संभावित प्लेयिंग 11

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. 

भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा.

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन. 

इंग्लैंड की पूरी टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, साकिब मेहमूद, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, मार्क वुड , क्रेग ओवरटन

 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज