सम्पत्ति विवाद में चाचा भतीजे में  मारपीट ,पुलिस ने दर्ज किया केस,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरान निवासी चाचा भतीजे में पैतृक सम्पत्ति के बाँटवारे को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है।आज दोनों में झगड़ा हो गया।जिसमें दोनों घायल हो गए।पुलिस ने दोनों घायलों को चिट्ठी देकर इलाज को भेज दिया।भतीजे की दोनों टांगे टूट गईं हैं।गंभीर रूप से घायल ललित सिंह  ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार सुबह 10 बजे वह आपने खेत पर बाग की रखबाली कर रहा था।तभी कृष्ण पाल,नरेश सिंह व दो अज्ञात लोग लाठी डंडे लेकर आ गए।
और उन्होंने  लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।हमले में वह वेहोश हो गया।बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए।जाते हुए मोबाइल और गले से सोने की चेन भी ले गए।एक माह पूर्व भी उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दी गईं थी।परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया है।वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया  कि सम्पत्ति विवाद में दोनों पक्षो में झगड़ा हुआ है।दोनों घायलों को चिट्ठी देकर मेडिकल को भेज दिया है।ललित सिंह की हालत गंभीर है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment