सिलिंडर में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी,अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि महिला रसोई  में गैस पर खाना बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर से गैस  रिसाव के चलते महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बचाने दौड़ा पति भी उसकी चपेट में आ गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी शीला देवी पत्नी ओंमकार सिंह सुबह तकरीबन 9 बजे घर में खाना बना रही थी।तभी गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा। महिला की देवरानी प्रीति के मुताबिक जब तक महिला को कुछ समझ आता, तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई।
जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की आवाज सुनकर घर के सदस्य रसोई घर में पहुंचे। इस बीच महिला को बचाने को दौड़े उनके पति भी आग की चपेट में आ गए जिससे ओमकार के दोनों हाथ भी जल गए। सिलिंडर को किसी तरह से घर से बाहर निकाला। जिससे आग पर काबू पाया गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। आग से झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है वही महिला को अस्पताल का स्टाफ  90 प्रतिशत जली हुआ बता रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज