अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
रामू कठेरिया ,
सिरौली। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिरौली नगर के अलग अलग मोहल्ले के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया दिया।रविवार की दोपहर करीब  साढ़े ग्यारह बजे नगर सिरौली के तसलीम हुसैन पुत्र मुस्तफा मोहल्ला कौआ टोला तथा आंसू पुत्र राशिद मोहल्ला साईदान अपनी बाइक टीवीएस राइडर से  सिरौली से अलीगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गुरगांव मोड के समीप पहुंचे अलीगंज की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही युवक बाइक सहित पानी से भरी हुई एक खाई में गिर गए।टक्कर से दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना थाना सिरौली पुलिस को दी गई घटनास्थल पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने दोनों ही युवकों को अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया। गहरे पानी में डूबी हुई बाइक को पुलिस द्वारा निकाला गया। दोनों ही मृतक युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो जवान मौत से नगर सिरौली में गमगीन माहौल बना हुआ है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज