संपत्ति के लालच में भाई की हत्या: सिरौली में चार आरोपी गिरफ्तार, भाभी निकली मुख्य साजिशकर्ता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।

सिरौली थाना क्षेत्र में हुए सोमपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते की गई थी। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश मृतक की भाभी भगवान देई ने रची थी, जिसमें उसका पति विजेंद्र, देवर धर्मेंद्र और अमरपाल भी शामिल थे।

एसपी ग्रामीण आंशिका वर्मा ने बताया कि 25/26 अप्रैल की रात करीब एक बजे चारों आरोपियों ने मिलकर सोमपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचे को कूड़े में छिपा दिया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अमरपाल ने खुद कॉल कर सूचना दी थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि सोमपाल अविवाहित था और बीमार रहने के चलते उसके भाई विजेंद्र ने उसकी देखभाल पर काफी खर्च किया था। इसके अलावा, सोमपाल ने किसान क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाले थे, जिसे वह मौजमस्ती में खर्च कर रहा था। जमीन बेचने के नाम पर भी उसने 50 हजार रुपये लिए थे, जिससे परिवार में असंतोष बढ़ता गया।

हत्या के पीछे मकसद था सोमपाल की संपत्ति पर पूरी तरह कब्जा जमाना। मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को पिपरिया चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज