शाहजहांपुर में बोले सीएम योगी: जल्द से जल्द पूरा करें गंगा एक्सप्रेसवे का काम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर 12 बजे जलालाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और उस पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। सीएम योगी का स्वागत प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

 

कार्यक्रम स्थल पर सीएम ने पंडाल में लगे गंगा एक्सप्रेसवे और हवाई पट्टी के नक्शों को देखकर जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने  हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और सड़क बनाने वाली कंपनी एचजी इंफ्रा के अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

 

सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे मंडल के आलाधिकारी

 

बताया गया कि 2 मई को वायुसेना गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग का ट्रायल करेगी। इसके लिए लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। जलालाबाद के पीरू गांव के पास यह हवाई पट्टी तैयार की गई है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रायल रात के समय भी होगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लोहे की मोटी जाली लगाई गई है ताकि किसी तरह का अवरोध न हो।

संभावना जताई जा रही है कि ट्रायल के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से आ सकते हैं और युद्धाभ्यास कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर हवाई पट्टी वायुसेना को सौंप सकते हैं।

सीएम के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी बरेली, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सांसद अरुण कुमार सागर, सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य मौजदू रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज