अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।एक के पास से चाकू तो दूसरे के पास से 12 वोर का एक तमन्चा दो जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है।इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियार चाकू और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

 

 

कस्बे के मोहल्ला कुरैशी नगर निवासी नदीम को गुलामगंज रोड से चाकू तथा चौकी टांडा छंगा के गाँव कल्याणपुर निवासी वसीम को करीमगंज गांव के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज