उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले उनके ससुर विनोद प्रकाश से उन्हीं के पड़ोसी राधेश्याम गुप्ता व उनके बेटे पीयूष ने 2.25 लाख रुपए उधार लिए थे। कुछ समय बाद जरूरत पड़ने पर उधारी मांगने पर वे आना कानी करने लगे। बीती नवंबर में राधेश्याम, उनका बेटा और पुत्रवधू निवासी जटवारा, केला बाग थाना किला उनके ससुर के घर आए और गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शिकायत पर किला थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

 

राममूर्ति का आरोप है कि बीती 26 नवंबर को उक्त लोग उनके बहेड़ी स्थित आवास पर आ धमके और रैक में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। साथ ही डंडे मार मार कर स्कूटी तोड़ दी। स्थानीय पुलिस से शिकायत किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राधेश्याम, पीयूष व रजनी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज