क्लिनिक पर दवा लेने गया मरीज, डॉक्टर और साथियों ने पीटा; हाथ-पैर टूटने का आरोप, 9 पर केस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में डॉक्टर के क्लिनिक पर दवा लेने गए मरीज के साथ मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर मरीज को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि मारपीट में उसके दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और सिर पर भी ईंट से वार किया गया। मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना घंघोरा-घंघोरी गांव की बताई जा रही है। पीड़ित के पिता जाकिर हुसैन के मुताबिक, उनका बेटा पप्पू 2 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही क्लिनिक पर दवा लेने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद डॉक्टर, उसके भाइयों और साथियों ने पप्पू को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया और ईंट से सिर पर वार किया गया। मारपीट में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान पप्पू के 17,500 रुपये और मोबाइल फोन गायब हो गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

सोर्स। ग्रामीण रिपोर्टर

पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में नामजद आरोपियों के साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। सीओ देवेश सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment