तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, चालक फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना विशारतगंज क्षेत्र में गांव ढका के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पिकअप को पकड़ लिया, जबकि उसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

सोर्स।एआई

जानकारी के मुताबिक, अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी निवासी 55 वर्षीय साबिर अली पुत्र शहजादा शाह अपने साथी नबी हुसैन उर्फ भूरा पुत्र मेहदी हसन के साथ बाइक से अलीगंज से बरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव ढका के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर चोटों के चलते साबिर अली को भर्ती कर लिया, जबकि नबी हुसैन का भी उपचार किया जा रहा है।

उधर, घटना के बाद राहगीरों ने पिकअप को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची विशारतगंज पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment