डिप्टी सीएम के निरीक्षण की तैयारी धरी रह गई, जिला अस्पताल नहीं पहुंचे बृजेश पाठक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के बरेली दौरे को लेकर बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही हलचल बनी रही। उनके संभावित निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया। परिसर में साफ-सफाई कराई गई और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर मुस्तैद रहे।

 

हालात यह रहे कि अस्पताल परिसर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम बुलानी पड़ी। टीम ने कुत्तों को पकड़कर परिसर से बाहर किया। हालांकि, इतनी तैयारियों के बावजूद डिप्टी सीएम अस्पताल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।

दरअसल, बृजेश पाठक बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बरेली आए थे। उनके निर्धारित कार्यक्रम में जिला अस्पताल का निरीक्षण भी प्रस्तावित था। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। साफ-सफाई के साथ अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट रखा गया था।

लेकिन बरेली सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम का कार्यक्रम अलग दिशा में आगे बढ़ गया। वह जिला अस्पताल जाने के बजाय सीधे कैंट क्षेत्र स्थित युगवीणा लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने रिठौरा के पास पिपरिया रामदयाल में स्थापित नवीन प्लाईवुड फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment