फूड इंस्पेक्टर बनकर व्यापारियों से वसूली, रिटायर्ड तहसीलदार समेत चार गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला क्षेत्र में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रिटायर्ड तहसीलदार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर एक मिठाई कारोबारी से रुपये वसूले थे।

उनकी गतिविधियों पर शक होने के बाद व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वसूली की रकम, एक पिस्टल और पीसीएस व उत्तर प्रदेश सरकार का होलोग्राम लगी अर्टिगा कार बरामद हुई है।

सोर्स।एआई

एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को थाना आंवला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। जांच में चार लोगों की संलिप्तता सामने आई। इनकी पहचान राजीव उपाध्याय, सुनीत उपाध्याय, मुकेश और रजनीश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी बनकर व्यापारियों को निशाना बना रहे थे। मिठाई कारोबारी से वसूली के दौरान उनकी गतिविधियों पर व्यापारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूली के दो हजार रुपये, दो आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिस्टल भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment