नेशनल हाईवे पर पोषाहार से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से मची अफरा-तफरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर पोषाहार से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा थाना मीरगंज क्षेत्र के सिधौली चौराहे के पास हुआ। वाहन पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक समेत कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पिकअप बरेली से मीरगंज की ओर जा रही थी। इसमें स्कूलों में वितरण के लिए पोषाहार लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि सिधौली चौराहे के पास अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से चालक रोहित वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई।

अचानक हुए हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप को सड़क से हटवाने की व्यवस्था कराई।
वाहन हटने के बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment