बरेली में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंबाइन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बाइक से जा रहे दोनों युवकों को तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मीरगंज क्षेत्र के जौनेर गांव निवासी आरिफ और दानिश के रूप में हुई है। दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कंबाइन मशीन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दुर्घटना के बाद कंबाइन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने और तलाश में जुटी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment