ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा
📞 +91 90844 0766
शनिवार, 25 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 11:34 बजे तक रहेगी। धार्मिक दृष्टि से एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यदि आज कोई शुभ कार्य, यात्रा या नया कार्य शुरू करने की योजना है तो राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। आज राहुकाल सुबह 9:03 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा। इस अवधि में शुभ कार्यों से बचना उचित माना जाता है।
आज दिशाशूल पूर्व दिशा में है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा आवश्यक हो तो शुभ उपाय करके ही प्रस्थान करें।

दैनिक राशिफल
♈ मेष: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
♉ वृषभ: भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी और अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन: करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके घरेलू कार्य पूरे होंगे।
♋ कर्क: संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
♌ सिंह: समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
♍ कन्या: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और बातचीत से बिगड़े काम बन सकते हैं।
♎ तुला: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन की शुरुआत में संयम और धैर्य से निर्णय लें।
♏ वृश्चिक: चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से धन लाभ और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
♐ धनु: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
♑ मकर: नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने का अच्छा समय है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ: कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
♓ मीन: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य समय पर पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा।



