तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक अन्य घायल

SHARE:

बरेली ।बहेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गुडवारा के पास हुए एक सड़क हादसे में कार की टक्कर से एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बुधवार तड़के सुबह गुडवारा इलाके में एक अनियंत्रित XUV कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ग्राम जाम सावंत के रहने वाले आकाश (26) और शिव कुमार (25) बाइक से बहेड़ी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही XUV500 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही शिव कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं


स्थानीय लोगों ने इस तरह के लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!