बरेली। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर द हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट द्वारा शहर के गुलाब राय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ऐतिहासिक होली मिलन मेले में इस वर्ष भी सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मेले में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नालिस्ट (उपज) द्वारा लगाया गया पत्रकारों का कैंप आकर्षण का केंद्र रहा।

इस कैंप का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने कैंप में मौजूद पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की तथा सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और संवाद को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर उपज के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि बरेली का यह ऐतिहासिक होली मिलन मेला वर्षों से आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य करते हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में उपज के संरक्षक शंकर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह, महामंत्री अजय कश्यप, कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, संयोजक दिनेश्वर दयाल सक्सेना, भीम मनोहर, रवि सक्सेना, डॉ. राजेश शर्मा, शानू कठेरिया, संजीव गंभीर, आदिल, शिरोज खान, शिव शर्मा, नाज़िया अंजुम तथा भगवत सरन प्रजापति सहित कई पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएँ दीं।
कैंप में प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, सुबोध सचान, श्रीमती श्रुति गंगवार, उपजा के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. विनोद पगरानी, पवन अरोरा, अजय शुक्ला, के.बी. त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, गुलशन आनंद, विकास शर्मा समेत सैकड़ों गणमान्य हस्तियों ने पहुंचकर पत्रकार साथियों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
पूरे आयोजन में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि एक ही स्थान पर एकत्रित होकर होली के रंगों में सराबोर दिखाई दिए, जिससे यह मेला आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।



