होली के रंगों के साथ संवाद का संगम, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बढ़ाई समारोह की शान

SHARE:

बरेली। शहर में आयोजित होली मिलन समारोह उस समय खास बन गया जब कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पहुंचकर पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी सादगीपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने देशवासियों और विशेष रूप से बरेली के टीवी मीडिया से जुड़े पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है और ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, संवाद और सहयोग को मजबूती देते हैं। उन्होंने कम समय में सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना भी की।कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा ने भी शिरकत की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों को होली की बधाई देते हुए उनके सामाजिक दायित्व और भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अविनाश सिंह (जिलाधिकारी), अनुराग आर्य (एसएसपी), भूपेंद्र चौधरी (मंडलायुक्त) और मानुष पारिक (एसपी सिटी) , एसपी ट्रैफिक अकमल खान , एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने कार्यक्रम में भाग लेकर होली की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की।समारोह के दौरान पत्रकारों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में सौहार्द, संवाद और एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह कार्यक्रम सिटिल गुप्ता लिटिल गुप्ता, अनूप मिश्रा , कृष्ण गोपाल राज और उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!