पूर्णागिरि से लौटते समय चलती ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। पूर्णागिरि दर्शन कर लौटते समय एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कपसिया निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र कैलाश चंद अपने दोस्त विशांत राघव और गांव के अन्य सात लोगों के साथ शनिवार को पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद सभी लोग लौट रहे थे। बरेली सिटी स्टेशन से उन्होंने रात एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी।

बताया जा रहा है कि सूरज ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। रामगंगा पुल पार करने के बाद संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। साथ यात्रा कर रहे विशांत राघव और अन्य लोगों ने तत्काल ट्रेन में मौजूद यात्रियों और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को भमोरा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सूरज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज