नींद की झपकी आने से फरीदपुर में हादसा , दो दोस्तों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हादसे में नींद की झपकी आने से दो दोस्त हादसे के शिकार हो गए , जिसमें एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  फरीदपुर क्षेत्र में हाईवे पर सूरज उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र शोभा लाल निवासी बिलसीपुर जिला उन्नाव व खुर्शीद  पुत्र मौहम्मदीन अपनी मोटरसाइकिल  एच.आर 03 ए. डी  5204 से चंडीगढ़ से अपने घर उन्नाव  जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में कंजा जारत थाना क्षेत्र फरीदपुर लखनऊ हाईवे पर  अचानक नींद आने के कारण मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर गिर गए और उछलकर डिवाइडर के पार सड़क की दूसरी साइड में जाकर  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई । फरीदपुर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज