बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कार सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। हादसा 12 अप्रैल 2025 को नवदिया झादा चौराहे पर हुआ था। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के मिर्जापुर गांव के रहने वाले रामौतार (50) और उनकी पत्नी शांति देवी (45) अपनी कार से बरेली आ रहे थे। सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में इलाज के दौरान महिला की इलाज के दौरान बीती रात हो गई । वह आज सुबह पुरुष रामौतार की आज निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दंपति को गंगाशील अस्पताल बरेली पहुंचाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अलग अलग समय पर दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से दंपति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दंपति के परिजन पीएम हाउस पहुंच गए है। घटना से दंपति के परिवार कोहराम मचा हुआ है। सबका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के भतीजे अनुपम (30) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज