बीएससी की छात्रा ने घरेलू विवाद में खाया जहर ,अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर के नामी  गिरामी कॉलेज  बरेली कॉलेज की बीएससी छात्रा ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। बारादरी पुलिस को  जैसे ही स्थानीय पत्रकार से सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 40 मिनट में छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया।छात्रा फतेहगंज थाना क्षेत्र में अपनी भाभी के साथ रहकर बरेली कॉलेज में पढ़ाई करती है।
गोल्डन आवर में इलाज मिलने से उसके बचने की संभावना बढ़ गई है। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर छात्रा को मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले से जुड़ी सभी जानकारी जुटा ली है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज