बदायूं में पंचायत चुनाव से पहले हुआ शराब कांड, जहरीली शराब से दो की मौत

SHARE:

पंकज गुप्ता 

बदायूं | मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिगुलापुर में जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत हो गई सएक अन्य व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा जमकर शराब बांटी जा रही है उसी शराब को पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति आंखों की रोशनी खो बैठा । घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप है । दोनो मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिगुलापुर में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा शराब बांटने का मामला सामने आया है । इस शराब को पीने से दो लोगों की मौत हो गई है वही एक व्यक्ति आंखों की रोशनी खो चुका है | घटना की सूचना जब जिले के आला अधिकारियों को हुई तो प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वही आंखों की रोशनी खो चुके व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है | घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप है । पूरे गांव को छावनी बना कर घर घर शराब तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ।गौरतलब है  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी है बदायूं जिले में 19 तारीख को मतदान होना है | ऐसे में  गांव गांव प्रत्याशियों द्वारा शराब बांटे जाने की खबरें सामने आ रही हैं ऐसे में शराब पीने से मौत होना अपने आप में बड़ा मामला है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा यह शराब बांटी जा रही है।वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तिगुला पुर की एक घटना है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही दूसरा व्यक्ति घायल है घटना में शराब पीने का मामला सामने आ रहा है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया और मामला भी दर्ज हो चुका है ।
बदायूं में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव :

बदायूं जिले में 19 तारीख को पंचायत चुनाव है | ऐसे में कुछ प्रत्याशी हर कीमत पर अपना चुनाव जीतना चाहते है | यही वजह से कुछ जगहों से प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को अलग अलग तरीके के लालच देने के साथ शराब का सेवन भी करा रहे है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!