यूपी पुलिस का मास्क चेकिंग अभियान : मास्क नहीं लगाए युवक को एसआई ने जड़ा थप्पड़ ,अब पुलिस युवक की तलाश में 

SHARE:

  1. police par hamla

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो पुलिस प्रशासन ने सरकार की मंशा अनुरूप मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है | यही वजह है पुलिस कुछ लोगो के आँखों में अखरनी लगी है | ऐसा ही एक मामला कुशीनगर में देखने को मिल रहा है जहां मास्क नहीं लगाए एक शख्स ने सब इन्स्पेक्टर के थप्पड़ जड़ दिया और फरार हो गया | इसी दौरान ने किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया | अब यह घटना पूरे यूपी में चर्चा बटोर रही है | वही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है | बताया जा रहा है कि कुशीनगर पुलिस मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ चैकिंग अभियान चला रही थी | इसी दौरान ने सरकारी गाड़ी में बैठे सब इंस्पेक्टर की नजर मास्क नहीं लगाए एक युवक पर पड़ी | सब इंस्पेक्टर ने बिना देरी किये युवक को अपने पास बुलाया और युवक के थप्पड़ जड़ दिया , युवक ने बिना देरी किये दरोगा के थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दिया और फरार हो गया | मौके पर मौजूद सिपाही को जब तक माजरा समझा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तब तक युवक फरार हो गया | 


यह है पूरा मामला : 

 कुशीनगर के पटरेहवा थाना क्षेत्र की चौकी फाजिलनगर के सब इंस्पेक्टर  दिग्विजय सिंह कस्बे में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे थे | इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने एक युवक को रोका और अपने पास बुलाया इसी दौरान कोई ऐसी बात हुई कि सब इंस्पेक्टर ने युवक के थप्पड़ मार दिया | युवक ने देरी बिना किये सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया और फरार हो गया | फिलहाल पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है | थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि यह गंभीर घटना है | आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कठोर कार्रवाई की जाएगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!