नोयडा पुलिस ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए दो आरोपी किये गिरफ्तार ,दो सिलेंडर बरामद 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

नोयडा |  देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें  आ रही है | ऐसे में हर कोई अपने  करीबी का जीवन बचाने के लिए मुहं मांगी रकम देने को तैयार है | इसी बात का कुछ लोग फायदे उठाने का काम करने लगे है |  नोएडा पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर ऑक्सीजन  की काला बाज़ारी करने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास 2 सिलेंडर  ऑक्सीजन को  बरामद किया है | जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 20  की पुलिस ने ऑक्सीज़न  की काला बाज़ारी करते दो लोगो को गिरफ्तार किया है | जिनके पास से दो सिलेंडरों में करीब 47 लीटर ऑक्सीज़न बरामद की गई  है | पुलिस ने बताया कि  आरोपी कोरोना संक्रमितों के परिवारों को ऑक्सीजन  मनमाफिक  दामो पर  देते थे | वही  पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार  पकड़े गए अभियुक्तों में  अरविंद कुमार निवासी सेक्टर 9 नोएडा और विवेक निवासी सेक्टर 9 नोएडा  में रहता है, दोनो अभियुक्त दुर्गा मशीनरी इंडस्ट्रीज गैस नामक दुकान पर काम करते है |  दुकान के ही मालिक दीपांशु के कहने पर दोनों अभियुक्त ऑक्सीज़न की  कालाबाज़ारी कर रहे थे| दुकान का मालिक दीपांशु फरार है उसकी तलाशी की जा रही है | दीपांशु को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज