
नोयडा | देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही है | ऐसे में हर कोई अपने करीबी का जीवन बचाने के लिए मुहं मांगी रकम देने को तैयार है | इसी बात का कुछ लोग फायदे उठाने का काम करने लगे है | नोएडा पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर ऑक्सीजन की काला बाज़ारी करने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास 2 सिलेंडर ऑक्सीजन को बरामद किया है | जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने ऑक्सीज़न की काला बाज़ारी करते दो लोगो को गिरफ्तार किया है | जिनके पास से दो सिलेंडरों में करीब 47 लीटर ऑक्सीज़न बरामद की गई है | पुलिस ने बताया कि आरोपी कोरोना संक्रमितों के परिवारों को ऑक्सीजन मनमाफिक दामो पर देते थे | वही पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में अरविंद कुमार निवासी सेक्टर 9 नोएडा और विवेक निवासी सेक्टर 9 नोएडा में रहता है, दोनो अभियुक्त दुर्गा मशीनरी इंडस्ट्रीज गैस नामक दुकान पर काम करते है | दुकान के ही मालिक दीपांशु के कहने पर दोनों अभियुक्त ऑक्सीज़न की कालाबाज़ारी कर रहे थे| दुकान का मालिक दीपांशु फरार है उसकी तलाशी की जा रही है | दीपांशु को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जायेगा |




