नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा : कोरोना संक्रमित की मौत पर पड़ोसियों ने बनाई दूरी तो पुलिस ने कंधा देकर निभाया फर्ज 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

गिरीश नारायण 
नोएडा | कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत पर  जहां अपने कंधा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है तो वही यूपी पुलिस अपनी  जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है | नोएडा पुलिस ने भी बिजनौर पुलिस की तरह अपना फर्ज निभाते हुए सबका दिल जीता है | दरसल थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 19 में रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई | जब परिवार में मौजूद महिलाओं  ने अंतिम समय में कंधा देने के लिए अपने  रिश्तेदार और  पड़ोसियों से मदद मांगी लेकिन सभी ने कोविड का बहाना बनाकर मृतक के परिवार से दूरी बना ली | ऐसे में पीड़ित परिवार ने नोएडा पुलिस से मदद मांगी |  खबर पाकर नोएडा पुलिस मृतक के घर पहुंची और अंतिम संस्कार का इंतजाम किया साथ ही पुलिस के जवानों ने कंधा देकर अंतिम यात्रा में अपनी भूमिका भी निभाई | नोएडा पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक  नोएडा  के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 19 में रहने वाले 52 साल के एक व्यक्ति की घर पर कोरोना से मौत हो गई थी। उनका शव कई घण्टे घर मे पड़ा रहा परंतु कोई पड़ोसी मदद करने आगे नहीं आया। मृतक की बेटी और मां के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अंतिम संस्कार करा सकें।  सूचना मिलने पर सेक्टर 19 के कार्यवाहक चौकी प्रभारी श्री हरी सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को ना सिर्फ  कंधा दिया गया बल्कि शव को अंतिम निवास पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा वहां पर चिता के लिए लकड़ियों की व्यवस्था भी स्वयं की गई तथा इसके बाद मृतक की पुत्री से मुखाग्नि दिलवाई गई। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों द्वारा  सभी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा : कोरोना संक्रमित की मौत पर पड़ोसियों ने बनाई दूरी तो पुलिस ने कंधा देकर निभाया फर्ज 
नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा : कोरोना संक्रमित की मौत पर पड़ोसियों ने बनाई दूरी तो पुलिस ने कंधा देकर निभाया फर्ज 
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज