
बरेली | नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई | केसर सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे | केसर सिंह को 10 अप्रैल को बरेली के एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बाद में तबियत ख़राब होने पर केसर सिंह को नॉएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था | केसर सिंह की यथार्थ हॉस्पिटल में अचानक तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक केसर सिंह ने अंतिम साँस दोपहर 3 :15 मिनट पर ली | केसर सिंह अपने पीछे भला पूरा परिवार छोड़ गए है | वही केसर सिंह की मौत की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है | फिलहाल अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उनका अंतिम संस्कार कोविड गाइड लाइन के अनुसार कहा होगा |वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक केसर सिंह की मौत पर दुख जाहिर किया है। कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। केंद्रीय संतोष गंगवार ने अपने फवी अकॉउंट पर लिखा है कि नवाबगंज क्षेत्र के विधायक श्री केसर सिंह गंगवार जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।
सम्बंधित खबर यह भी पढ़े
कोरोना संक्रमण से औरैया भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर की मौत




