
हैदराबाद | कोरोना की दूसरी लहर में पूरा देश फसंता हुआ दिखाई दे रहा है | हर तरफ लोग कोरोना संक्रमित होने के साथ अपनी जान गंवा रहे है | वही बीजेपी के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की बुद्धवार को कोरोना के चलते मौत हो गई | भवानी सिंह की तबियत अधिक बिगड़ने पर करीब तीन दिन पहले लखनऊ से एयर एम्बुलेंस द्वारा हैदराबाद भेजा गया था | भवानी सिंह हैदराबाद के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे| आज अचानक तबियत बिगड़ने पर भवानी सिंह की मौत हो गई | भवानी सिंह की मौत की खबर लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई |

भवानी सिंह के निधन पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें|




