आईवीआरआई ओवरब्रिज से ट्रक गिरा ,मौके पर ड्राइवर की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई ओवरब्रिज से बुद्धवार देररात को एक ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए केंद्रीय कारागार के गेट के पास जा गिरा। घटना की जानकारी होते ही पब्लिक घटना स्थल की ओर दौड़ी। पब्लिक ने ट्रक से जैसे तैसे ट्रक से ड्राइवर, कन्डक्टर को निकाला। लेकिन तब तक ट्रक ड्राइवर की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई जबकि ट्रक का कन्डक्टर घटना में बाल बाल बच गया।
आईवीआरआई ओवरब्रिज से ट्रक गिरा ,मौके पर ड्राइवर की मौत
गनीमत रही जब यह घटना हुई उस समय रात होने की वजह से रोड पर ट्रैफिक नहीं था। बरना कई की जान जा सकती थी। एसपी राजकुमार ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड़ पर ओवरब्रिज से ट्रक गिर गया। जिसके चलते ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रक नैनीताल से अलीगढ़ की तरफ जा रहा है। पुलिस ने मृतक के घर ड्राइवर के मौत की खबर दे दी है साथ ही ड्राइवर की बॉडी को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज