कोरोना ने नोयडा में एक परिवार की छीनी खुशियां : कोरोना संक्रमण से 8 घंटे के अंतराल में दो सगे भाइयों की मौत,  

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

ग्रेटर नोयडा । कोरोना संक्रमण से बीते बुद्धवार को एक परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव में रहने वाले अतर सिंह के बेटे पंकज की अचानक बुखार आने से मौत हो गई। जब बेटे को मुखाग्नि देकर घर पहुंचे ही थे कि उनके दूसरे बेटे दीपक ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों में गांव में 6 महिलाओं समेत 20 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है । 28 अप्रैल को यह मौत का सिलसिला शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। जलालपुर गांव निवासी रविन्द्र भाटी ने बताया कि उसके रिस्तेदार ऋषि नागर की भी अचानक देहांत हो गया था उसी दिन उनके बेटे का भी देहांत हो गया। नागर ने यह भी बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत घरों में हुई है । गांव वालों के मुताबिक सभी को पहले बुखार आया और ऑक्सीजन लेवल घटता चला गया। फिलहाल गांव में हुई मौतों से हर कोई परेशान है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज