
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली | बताया जाता है कि शुक्रवार को रात युवक युवती अपने अपने घर से अचानक फरार हो गए थे बाद में दोनों का शव जाखलौन रेलवे स्टेशन के रेल पटरियों पर मिले| मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए | जानकारी के मुताबिक ललितपुर के जाखलौन रेलवे स्टेशन के रेल पटरियों पर एक लड़का लड़की के शव शनिवार की सुबह क्षत विक्षिप्त अवस्था में पड़े । जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने थाना जाखलौन पुलिस को दी । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश मौके पर पहुंचे | जब पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की तो पता चला कि थाना बालाबेहट के ग्राम बम्होरी वंशा निवासी नीलेश (19) और काजल(17) के रूप में हुई । बताया जाता है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था | वही लड़की के परिवार ने लड़की का रिश्ता कही और तय कर दिया था |
सुसाइड करने से पहले नीलेश ने व्हाट्सएप पर लिखा अपना दर्द
प्रेमी युवक ने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप पर अपने दर्द का इजहार किया | नीलेश ने लिखा कि वह काजल से बहुत प्यार करता है और काजल भी उसे बहुत प्यार करती थी काजल की शादी और कहीं हो रही है | इसलिए हम दोनों को मरना पड़ रहा है | अगर वह नहीं मरता तो काजल अकेली मर रही थी | सभी लोगों को मेरे और और काजल के रिश्ते के बारे में पता था | अगर वह मर जाती तो मुझे जेल में मरना पड़ता | अब हम दोनों अपनी मर्जी से मर रहे | वही इस बात का भी जिक्र किया | अगर मेरे मम्मी पापा को कोई भी परेशानी आयेगी तो उसकी जवाबदेही काजल की मम्मी और उसके दोनों भाई आकाश रोमी पर होगी| अंत में नीलेश ने लिखा कि उसने काजल के परिवार से हमारी शादी कराने को कहा था लेकिन काजल के घर वाले नहीं मान रहे थे इसलिए हमें ये सब करना पड़ा| अगर मेरी मम्मी को कुछ परेशानी हो तो आप लोगों से मेरा हाथ जोड़ कर निवेदन है की कुछ मदद कर देना | सभी को मेरी राम राम
पुलिस ने परिवार को दी सूचना
थानाध्यक्ष जाखलौन जय प्रकाश चौबे ने बताया कि रेलवे लाइन पर लड़का लड़की के शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में मिले , परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई हैं । शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है |




