
दैनिक राशिफल ,रविवार- 16मई
रविवार- 16 -मई, सन2021 ईसवी. चतुर्थी तिथि( तिथि वृद्धि), शुक्ल पक्ष, वैशाख माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
आद्रा नक्षत्र सुबह 8:14 तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, तक, चंद्रमा मिथुन राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार की राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- परिश्रम की अधिकता रहेगी सुख सुविधाओं में भी थोड़ी कमी, सुबह 9: बजे के बाद भाग्य साथ देगा बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ की आशा की जा सकती है. वृद्ध जनों के आशीर्वाद से कुछ लाभ होगा.|
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- धन प्राप्ति की दिशा में कड़ी मेहनत करना पड़ेगी, सुबह 9: बजे के बाद व्यापारिक स्थितियों में सुधार होगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – खर्च की अधिकता बनी रहेगी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, जमा धन पूंजी खर्च होगी. सुबह 9: बजे के बाद धर्म कर्म का लाभ होगा, पुण्य कर्म उदय होंगे ,भाग्य साथ देगा.|
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है तन और मन दोनों ही किसी कारणवश परेशान हो सकते हैं. खर्च की अधिकता रहेगी कर्ज जैसी स्थिति भी बन सकती है.|
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ हो सकता है, मित्रों का सहयोग मिलेगा शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए भी समय सही है, जो जातक विवाह के योग्य हैं उनकी विवाह की बात चलेगी.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यापारी वर्ग का आज व्यापार उत्तम रहेगा, कुछ सरकारी बाधाएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, अधिक मेद ( चर्बी) वाले जातक आज रोग ग्रस्त हो सकते हैं. दवा इत्यादि में भी धन खर्च होने की संभावना बनती है.|
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- व्यवसाय अथवा कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं, संतान के सहयोग से कुछ अच्छा हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति प्रति सावधानी बरतें मृत्यु वाले भाग में 4 ग्रह हैं( सूर्य, राहु, शुक्र, और बुद्ध).
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आज पूजा पाठ धर्म-कर्म की कमी महसूस होगी घर गृहस्ती के कामकाज में भी समय व्यतीत होगा. यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- विवाहित जातकों के जीवनसाथी को रोग कष्ट हो सकता है, छोटे भाई बहनों व नौकरों का सहयोग मिलेगा. आपको स्वयं भी रोग के प्रति सावधान रहना है. रोग और ऋण वाले भाग में 4 ग्रह हैं.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय उत्तम नहीं है, मांसपेशियों में कमजोरी रहेगी. सुबह 9: बजे के बाद धन प्राप्ति के कुछ मार्ग बनेंगे. वाणी का प्रभाव बना रहेगा.|
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- संतान रोग ग्रस्त हो सकती है सावधानी रखें. गर्भवती स्त्रियों को सावधानी रखना चाहिए. शरीर में लौह तत्व की कमी हो सकती है गुड़ खाने से लाभ होगा. वृद्धजनों के चरण स्पर्श आशीर्वाद से और भगवान विष्णु की पूजा पाठ से आज का दिन शुभ रहेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- संतान शिक्षा अथवा किसी मित्र को लेकर मन चिंतित हो सकता है. सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों में सफलता प्राप्त होने. खर्च की अधिकता रहेगी कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. यदि किराने का व्यापार करते हैं तो व्यापार ठीक-ठाक रहेगा.
1- गुनगुनी धूप में कुछ देर बैठना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. मांसपेशियों में दर्द नहीं होगा./ कम होगा.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




