भाजपा की बढ़त देख विपक्ष है परेशान : प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


जीशान अली 

यूपी के बुलंदशहर सोमवार को  दौरे पर आये प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी  योजना  गौ संरक्षण केंद्र का वेदरामपुर गांव में उद्घाटन किया । इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के  साथ बुलंदशहर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। गौ संरक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद अशोक कटारिया पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन को लेकर निरीक्षण भी  किया।  प्रभारी मंत्री ने कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी कम टीकाकरण हो रहा है, टीकाकरण बढ़ाने के लिए पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देश भी दिए। बुलंदशहर में गौ आश्रय स्थल को लेकर प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि बुलंदशहर जिले में मुख्यमंत्री के प्रेरणा से 107 गौ आश्रय केंद्रों का निर्माण हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही एडवांस तैयारी कर रही है। बुलंदशहर के पहासू ब्लाक में आज 20 गांव के सभी बच्चों के लिए कोरोना किट वितरण की गई है। आज बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने को लेकर प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने कहा, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती बढ़त को देखते हुए सभी परेशान हैं उत्तर प्रदेश से अपराधियों और माफियाओं का सफाया हो चुका है। गुंडा माफियाओं का सफाया हो चुका है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर विजय की ओर बढ़ रही है इसी के चलते विपक्षी परेशान है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज