
बरेली । डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली 02503 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार रात एक सेना के जवान ने 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची की मां ने कन्ट्रोल को मामले की जानकारी दी। छपरा में हुई घटना पर बच्ची की मां ने जीआरपी को सूचना दी। वही मामला बिगड़ता देख सेना के जवान ने नौकरी जाने की बात कहते हुए माफी मांगी। महिला ने रात होने और माफी मांगे जाने पर हरकत को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बावजूद ट्रेन के कुछ दूर चलने के बाद फौजी में फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी । ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही महिला ने कन्ट्रोल पर शिकायत की। जिसे देख आरोपित ट्रेन से उतरकर भाग गया। ट्रेन लखनऊ से चल देने के कारण मामले को बरेली जंक्शन जीआरपी थाने को ट्रांसफर कर दिया। ट्रेन अपने निर्धारित समय 9.12 की जगह ट्रेन 9 .02 पर मिनट पहुंच गई। बरेली जीआरपी ने पीड़ित बच्ची की माँ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख लिया |
जीआरपी इन्स्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में 12 बर्षीय बच्ची के साथ महिला यात्रा कर रही थी जब ट्रेन छपरा बिहार के बीच पहुची तो उसी कोच में एक फौजी सीट नo5 में बैठा व्यक्ति उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था जिसकी सूचना बरेली जंक्शन को लगी तो जीआरपी बरेली ने ट्रेन को अटेंट किया और वह व्यक्ति नही पाया गया| महिला ने लिखित शिकायत की है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है घटना स्थल छपरा बिहार की है | टीटी ने बताया कि फौजी की यात्रा बरेली तक की थी| फिलहाल फौजी के बारे में जानकारी की जा रही है | जल्द आरोपी को पकड़ लिया जायेगा |




