
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग सुबह 11 बजे से शुरू होकर 3 बजे समाप्त होगी।
बरेली जिले में जिला पंचायत सदस्य की 60 सीटे है । जिसमे 11 भाजपा के पास , सपा के 26 है। जबकि अन्य सीटे बसपा और निर्दलीयों के पास है। जिले में जिसके पास 31 सदस्यों का समर्थन होगा उसी दल का जिला पंचायत सदस्य होगा।
जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है।
पुलिस और सपा नेताओं में नोंकझोंक
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है। चुनावी रंग देखने को मिल रहा हैं ।इसी क्रम में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में किसी सदस्य को रोकने के चलते कहासुनी हो गई। सपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने आरोप लगाया कि वह एक वोटर का आने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान इंस्पेक्टर ने गालीगलौच कर दी। जिसका विरोध सपा कार्यकर्ताओं ने किया है।
देखिये जिला पंचायत चुनाव की झलकियां
जानिए क्या आरोप है सपा नेता अताउर रहमान के






