
बरेली | भोजीपुरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार पर ग्राम प्रधान से 50 हजार रूपए का मोबाइल मांगने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है | पीड़ित ने मामले की शिकायत दो दिन पूर्व एसएसपी के साथ पुलिस के आलाधिकारियों से की थी | बताया जाता है कि इंस्पेक्टर ने प्रधान को व्हाट्सएप्प पर मेसेज करके मोबाइल का कलर , रंग और कीमत बताकर मोबाइल की मांग की थी | एसएसपी रोहित सजवाण ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर अशोक को लाइन हाजिर कर दिया | जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक को एक शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान नाजिम निवासी रूपपुर थाना भोजीपुरा ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर की अवैध मांग पूरी नहीं करने पर हारे गए प्रधान खुशबू अली को संरक्षण दिया जा रहा है | जिसके चलते उसके समर्थकों के साथ मारपीट , धमकी देने , गांव में बलवा कराने , शस्त्रों से लैस होकर शक्ति प्रदर्शन कर आतंक का माहौल बनाया जा रहा है |

प्रार्थी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया था की खुशबू अली पर कई गंभीर मामले भोजीपुरा थाने में दर्ज है | पीड़ित ने इस संबंध में अपनी शिकायती पत्र में इंस्पेक्टर द्वारा भेजा गए व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीन शॉट की कॉपी सलंगन की थी | फिलहाल जिले में एसएसपी बरेली की इंस्पेक्टर की यह कार्रवाई चर्चा बटोर रही है | लोगो का कहना है कि यह कार्रवाई कई लोगो के लिए सन्देश देने का काम करेगी |




