
बरेली | प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है | पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री , 3600 रूपए , 8 मोबाइल के साथ 5 पुरुष 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है | पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अशरफ खां छावनी में एक घर में अतुल गुप्ता अपनी पत्नी के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार करते है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुई कार्रवाई की तो मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 3600 रूपए ,5 पुरुष 3 महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा | पकड़े गए लोगो में अतुल गुप्ता पिता नरेश चंद्र गुप्ता निवासी इज्जतनगर , बृजेश गुप्ता पुत्र जोगराज सिंह निवासी गुलाबनगर , आमिर , अन्नत अग्रवाल , अरुण व अन्य तीन महिलाएं है | पुलिस ने पकड़े गए लोगो से पूछताछ की उन्होंने तो देह व्यापार की बात स्वीकार कर ली | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशरफ खां की छावनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी | तहरीर में बताया गया कि उनके मकान में रहने वाला एक किरायेदार अपनी पत्नी के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार करते है | सूचना को सही मानते हुए सीओ सिटी , खुद एसपी सिटी , प्रेमनगर इंस्पेक्टर , महिला कांस्टेबल के साथ तमाम फोर्स मौके पर पहुंचा और दबिश दी तो मौके से 8 लोगो को गिरफ्तार किया जिसमे 5 पुरुष तीन महिलाएं है | जब अभियुक्तों को थाने पर लाया गया और पूछताछ की गई तो बताया गया कि अधिक रूपए पैसा कमाने की नियत से वह देह व्यापार कर रहे थे | पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री , 3600 रूपए ,8 मोबाइल बरामद हुए है | पुलिस की पूछताछ जारी है , पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह लोग कब से सेक्स रैकेट चला रहे थे और कौन कौन लोग इस काम में शामिल है |




